लोगों की जासूसी करने में सरकार की मदद करने वाले विवादित पेजासुस सॉफ्टवेयर बेचने वाली इजरायल की स्पाईवेयर कंपनी एनएसओ ग्रुप के आठ कर्मियों ने फेसबुक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. उन्होंने अपने
फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट अनब्लॉक करने की मांग की है. हारेत्ज की अनुसार, शिकायतकर्ताओं ने तेल अवीव जिला अदालत से फेसबुक को अदालत में मामले का समाधान आने तक उनके अकाउंट अनब्लॉक करने का आदेश देने का आग्रह किया है.
उन्होंने आरोप लगाया कि फेसबुक ने मनमाने ढंग से और उन्हें सूचित किए बिना उनके अकाउंट ब्लॉक कर अपने एग्रीमेंट (समझौता) का उल्लंघन किया है.
फेसबुक ने अपने क्लाइंट्स को भारत समेत विभिन्न स्थानों के पत्रकारों, राजनयिकों और सिविल सोसाइटी के सदस्यों समेत कुल 1,400 व्हाट्सएप यूजर्स की जासूसी करने की सुविधा देने के लिए अक्टूबर में एनएसओ ग्रुप पर मुकदमा किया था.
Comments
Post a Comment