नई दिल्ली. नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की तरफ से डाटा एंट्री ऑपरेटर, टेक्नीशियन सहित कई पदों पर बंपर भर्तियां की जा रही हैं. भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 अक्टूबर से शुरू हो गई है. जो अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 12 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर दिया गया है.
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की तरफ से ये भर्ती अप्रेंटिस एक्ट के तहत की जाएगी. अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे आवेदन नोटिफिकेशन पढ़कर और निर्धारित तारीख तक ही करें, क्योंकि विभाग की तरफ से किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म लास्ट डेट के बाद एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा.
शैक्षिक योग्यता
अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की योग्यता अलग-अलग है. अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर योग्यता से जुड़ी डिटेल्स चेक कर लें.
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 31.10.2021 को 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. हालांकि नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
ऐसे करें आवेदन
अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट https://iocl.com/ पर जाकर निर्धारित तारीख तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है.
Comments
Post a Comment